चांडिल : रैश ड्राइविंग करते हुए एलिफेंट कॉरिडोर में स्क्रोर्पियो पल्टी
चांडिल। थाना क्षेत्र के रांची – टाटा नेशनल हाईवे पर रैश ड्राइविंग करते हुए एक स्क्रोर्पियो पलटी हो गया। बताया जाता है कि ईद का नमाज अदा करने के बाद जमशेदपुर के पांच युवक काले रंग के स्कोर्पियो संख्या JH 05 DM 1454 से चांडिल के हाइवे के होटल आए थे। यहां होटल में भोजन के बाद पुनः जमशेदपुर लौटने के दौरान शहरबेड़ा एलिफेंट कॉरिडोर में पलटी हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार स्कोर्पियो चालक रैश ड्राइविंग कर रहा था। वहीं, स्क्रोर्पियो के पहिए को हवा में उठाने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह डिवाइडर से टकराकर पलटी हो गई। वाहन में सवार चालक समेत पांचों युवक को हल्की फुल्की चोट आई हैं। दुर्घटना के बाद एनएचएआई के क्रेन द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को ले जाकर कांदरबेड़ा में रख दिया गया। मौके पर चांडिल पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। लेकिन वाहन को जप्त नहीं किया गया।वाहन मालिक जमशेदपुर निवासी एमडी महफूज आलम बताया जा रहा है।