चांडिल डैम नौका विहार में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
चांडिल। चांडिल डैम के नौका विहार में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। यहां मत्स्यजीवी समिति के सदस्यों, केज लाभुकों समेत डैम भ्रमण में आए हुए पर्यटकों को मतदान की जानकारी दी गई। इस दौरान बिना प्रलोभन, भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान करने का अपील किया गया। वहीं, मतदाताओं को सपथ दिखाया गया।
जागरूकता अभियान में जिला प्रशासन के कर्मी, बीएलओ, नारायण गोप, सरदीप नायक, श्यामल मार्डी, बासुदेव आदित्यदेव, भजन गोप, किरण वीर, पंचानन महतो आदि मौजूद थे।