चौका : अनियंत्रित आंध्रा ट्रक घर में घुसी, एक बच्ची घायल
चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के झाबरी में रांची – टाटा नेशनल हाईवे पर एक आंध्रा ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घर घुस गई। घटना सुबह 7 बजे की है। बताया जा रहा है कि रांची की ओर आ रही तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित नरेश महतो के एस्बेस्टस के घर को टक्कर मार दी। ट्रक के टक्कर से नरेश महतो का घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही जब ट्रक ने घर को टक्कर मारी तब घर में कोई नहीं था। हालांकि, बताया जा रहा है कि जब ट्रक ने टक्कर मारी तब ईंट के टुकड़े से एक बच्ची घायल हुए हैं, उसके पैर में चोट लगी हैं। बच्ची घर के समीप खेल रही थी। दुर्घटना की सूचना पर चौका पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की है। दुर्घटना में ट्रक चालक बिल्कुल सुरक्षित हैं। बताया गया कि ट्रक में आंध्रप्रदेश से मछली लाया था, जिसे झारखंड में खाली करके लौट रहा था।