आजसू ने राज्य के सभी लोकसभा के लिए प्रभारी नियुक्त किया, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस को मिला जमशेदपुर का दायित्व
रांची। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार झारखंड के सभी 14 लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रभारियों के नामों की घोषणा की गई। इन प्रभारियों को प्रत्याशियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने एवं कार्यकर्ताओं को चुनावी दायित्व देने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
राज्य के पूर्व मंत्री एवं जुगसलाई के पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस पार्टी ने प्रभारी नियुक्ति करते हुए जमशेदपुर लोकसभा का दायित्व सौंपा है। इसके अलावा जमशेदपुर से स्वप्न सिंहदेव तथा बनबिहारी महतो को सह प्रभारी बनाया गया है।
देखें 14 लोकसभा के प्रभारियों का नाम
लोकसभा के राजमहल लोकसभा क्षेत्र से अकिल अख्तर एवं चतुरानन्द पाण्डे, दुमका से जोनाथन टुडू, अजय सिंह एवं तरूण गुप्ता, गोड्डा से ब्रजमोहन कुमार एवं खालिद खलील, चतरा से पारस सिंह एवं अशोक गहलोत, कोडरमा से अर्जुन बैठा, संतोष सहाय एवं अजीत वर्णवाल, गिरिडीह से लम्बोदर महतो एवं नजरूल हसन हाशमी, धनबाद से उमाकांत रजक, रांची से हसन अंसारी एवं राजेंद्र मेहता, जमशेदपुर से रामचंद्र सहिस, स्वपन सिंहदेव एवं बनबिहारी महतो, सिंहभूम से दामू बानरा, सिद्धार्थ महतो एवं डॉ रीना गोडसरा, खूंटी से प्रो॰ शरद चंद्र महतो, राम रतन महतो, रमेश मुण्डा एवं डॉ गुंजल ईकिर मुण्डा, लोहरदगा से डॉ देवशरण भगत, पलामू से कुशवाहा शिवपूजन मेहता, सतीश कुमार एवं संजय रंजन सिंह, तथा हजारीबाग से परमेश्वर महतो, विजय साहू एवं विकास राणा लोकसभा प्रभारी बनाए गए।