बाथरूम में गिरने के बाद पूर्व मंत्री लालचाँद महतो का हुआ निधन
रांची। झारखंड के प्रथम ऊर्जा मंत्री तथा डुमरी विधानसभा से तीन बार विधायक रहे पूर्व मंत्री लालचांद महतो बीती रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात वह बाथरूम जाना चाह रहे थे कि इस दौरान वे फिसलकर गिर पड़े। इसके बाद परिजनों ने उन्हें स्थानीय क्लीनिक तक पहुंचाया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
72 वर्षीय लालचांद महतो की मौत पर डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक के कारण ही इस प्रकार की मौत होती हैं। हार्ट के मरीज को चक्कर आना शुरू हो जाता है और वह गिरकर बेहोश हो जाते हैं, इसी दौरान हार्ट अटैक आता है।
लालचांद महतो तबियत बीते कुछ दिन से ठीक नहीं चल रही थी, इसके चलते वह रांची में रहकर अपना इलाज करवा रहे थे। पूर्व मंत्री रांची के लालपुर स्थित अमरावती अपार्टमेंट के फ्लैट में रह रहे थे। इस दौरान वह बाथरूम में गिर पड़े और बेहोश हो गए थे।