चांडिल : अयोध्या राम मंदिर जा रहे जत्थे का बजरंग दल ने किया स्वागत
चांडिल। पूर्वी सिंहभूम जिला के हल्दी पोखर से अयोध्या राम मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था पैदल यात्रा पर निकला है। राम मंदिर जाने के लिए निकली दल में सूरज साहू, राजू गोप, प्रिंस नायक, मुकेश मंडल विकास गोप आदि शामिल हैं। सभी श्रद्धालु अपने हाथों में भगवा ध्वज और भगवा वस्त्र धारण किया हुआ है।
इस दौरान इस जत्थे का जगह – जगह स्वागत किया जा रहा है। आज सुबह चांडिल प्रखंड के चावलीबासा में बजरंग दल की ओर से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। बजरंग दल प्रखंड संयोजक नयन सिंह के नेतृत्व में लोगों ने श्रद्धालुओं को भगवा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इस दौरान भारत माता, बंदे मातरम, श्री राम आदि के जयकारे लगाए गए। यहां स्वागत के बाद जलपान करवाकर गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान किया गया। इस मौके पर नयन सिंह, जितेन दास, राजकुमार महतो, नीरज यादव, ज्ञानी सिंह, रत्न साव आदि मौजद थे।