चौका : होली मनाकर घर लौटने के दौरान दुर्घटना में युवक हुआ घायल
चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के रुगड़ी के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि चौका थाना क्षेत्र के खूंटी निवासी विकास गोराई चौका – पातकुम मार्ग की ओर अपने दोस्तों के साथ होली मनाने गया था। होली मनाने के बाद वह मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर आ रहा था। इस दौरान चौका – पातकुम मार्ग पर रुगड़ी के समीप अनियंत्रित होकर रोड़ पर गिर गया, इससे विकास गोराई को गंभीर चोटें आई हैं।
गंभीर हालत में वह रोड़ पर गिरा हुआ था। दुर्घटना की सूचना पर चावलीबासा निवासी बजरंग दल के सक्रिय सदस्य नयन सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचा और चौका पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। मौके पर नयन सिंह एवं चौका पुलिस ने घायल विकास गोराई को उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल ले गया। घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि कई गंभीर चोटें आई हैं, इसके चलते घायल को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर किया गया।