चांडिल : विशेष जांच में शराब तस्करी कर रही ऑटो को चांडिल पुलिस ने पकड़ा, 24 पेटी नकली शराब जप्त – चालक गिरफ्तार
चांडिल। टाटा – रांची नेशनल हाईवे पर अवैध शराब तस्करी की सूचना पर चांडिल पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान में चांडिल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा मोड़ पर पुलिस ने वाहन जांच लगाया था। इस दौरान एक ऑटो को पकड़ा गया है, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पाया गया है।
बताया जा रहा है कि ऑटो से 24 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने ऑटो समेत अंग्रेजी शराब को जप्त कर लिया है। वहीं, ऑटो चालक संतोष साहू को गिरफ्तार कर लिया है। ऑटो चालक जमशेदपुर के उलीडीह थाना के शंकोसाई निवासी हैं। बताया जा रहा है बरामद शराब नकली हैं, जिसे होली पर चांडिल थाना क्षेत्र के विभिन्न दुकानों एवं होटलों में सप्लाई देने की योजना थी। चांडिल थाना प्रभारी वरुण यादव की तत्परता से नकली शराब सप्लाई पर अंकुश लग पाया है।