चांडिल : मंत्री बन्ना गुप्ता के विधायक प्रतिनिधि सड़क दुर्घटना में घायल
चांडिल। थाना क्षेत्र के टाटा – रांची नेशनल हाईवे पर होटल गिरिधारी के समीप आज दोपहर को भयंकर सड़क दुर्घटना घटी है। बताया जा रहा है कि झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता के विधायक प्रतिनिधि आफताब सिद्दीकी ब्रीजा कार से रांची की ओर जा रहा था। वह जमशेदपुर से रांची जा रहा था। वह मंत्री बन्ना गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान बीच सड़क पर अचानक एक गाय आ गई, इससे तेज रफ्तार ब्रीजा कार अनियंत्रित होकर गाय को टक्कर मारते हुए हवा में उछल कर पलटी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीच सड़क पर अचानक गाय आने से आफताब सिद्दीकी का कार अनियंत्रित हो गई। इस दौरान गाय को बचाने का भी प्रयास किया था लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण ब्रेक लगने तक देर हो चुकी थी। कार की टक्कर से गाय की मौत हो गई। वहीं, कार के परखच्चे उड़ गए हैं। कार में सवार विधायक प्रतिनिधि आफताब सिद्दीकी समेत अन्य को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने अन्य वाहन से घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया। फिलहाल कांग्रेस नेता आफताब सिद्दीकी का टीएमएच में इलाज चल रहा है।