जमशेदपुर : नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा को पूर्व सैनिकों ने किया सम्मानित
जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के जिला अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह, सचिव दिनेश सिंह, जिला संयोजक राजीव रंजन एवं पुर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह के नेतृव में जमशेदपुर भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वहीं, जिलाध्यक्ष को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने तीनों सेना से सेवानिवृति सैनिकों तथा परिषद की सराहना की। उन्होंने कहा कि सैनिक राष्ट्रहित के साथ साथ समाज हित व सैन्य हित में कार्य करते रहते हैं। वहीं, सेवानिवृत्त होने के बाद भी समाज की हर गतिविधियों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की अस्मिता की रक्षा करने में सैनिकों का महत्पूर्ण योगदान है। इस मौके पर अशोक श्रीवास्तव, मिथिलेश कुमार सिंह, महेश कुमार, सियाराम राय, ललित चौधरी, अखिलेश मिश्रा शामिल थे।