हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, ईडी ने हिरासत में लिया – टाइगर चंपई सोरेन बनेंगे सीएम, बन्ना गुप्ता व आलमगीर उपमुख्यमंत्री
रांची। आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कथित जमीन घोटाले के आरोप में छह घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद ईडी ने उन्हें अपने हिरासत में ले लिया है। इस बीच हेमंत सोरेन ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दी। ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं, सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से झारखंड टाइगर चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। चंपई सोरेन सरायकेला विधायक हैं जो झारखंड टाइगर के नाम से प्रसिद्ध आदिवासी नेता हैं। अलग झारखंड आंदोलन के समय से ही चंपई सोरेन को “झारखंड टाइगर” की संज्ञा दी गई हैं। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्री भी होंगे। इसमें जमशेदपुर पश्चिमी के कांग्रेस विधायक एवं वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता तथा मंत्री आलमगीर आलम का नाम चर्चाओं में है। राज्यपाल को इस्तीफा देने के समय सत्तापक्ष के सभी विधायकों की मौजूदगी रहीं। वहीं, सभी विधायकों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन भी सौंपी गई हैं, जिसमें चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुने जाने का जिक्र किया गया है। बताया जा रहा है कि चंपई सोरेन को सीएम, बन्ना गुप्ता तथा आलमगीर आलम को उपमुख्यमंत्री बनना तय है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में भी फेरबदल होने की संभावना है।