आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए ओम वर्मा, महासचिव विशाल कुमार महतो
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार ओम वर्मा को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू छात्र संघ) का प्रदेश अध्यक्ष एवं विशाल कुमार महतो को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है।
ओम वर्मा को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू छात्र संघ) का प्रदेश अध्यक्ष एवं विशाल कुमार महतो को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, रौशनलाल चौधरी, राजेंद्र मेहता, अरविंद सिंह, हरिश कुमार, गौतम सिंह, नीरज वर्मा, नीतीश सिंह, राजकिशोर महतो आदि ने बधाई दी।