आदित्यपुर। आयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा जिला राम भक्तिमय में डूबा हुआ है। वहीं इस मौके पर सरायकेला जिले में जिला पुलिस – प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह ने सरायकेला डीएसपी चंदन वात्स्य, प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी, गम्हरिया सीओ गीरेंद्र टूटी एवं थाना प्रभारी के साथ धार्मिक स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान विधि व्यवस्था में कोई चुक ना हो उन सभी चीजों पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस बल भी सभी चौक – चौराहो पर मौजूद है।
जिला के एसपी डॉ बिमल कुमार ने जिला वासियों को राम उत्सव की शुभकामाएं दी है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में यह उत्सव मनाया जा रहा है। सभी इस उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। एसपी ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए जगह- जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए गए है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह का भ्रम ना फैलाएं। पुलिस सोशल
मीडिया पर भी नजर रख रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला बल की तैनाती की गई हैं। जिला प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।
इधर, चांडिल में भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने मोर्चा संभाला रखा है। चांडिल विवेकानंद केंद्र में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान तथा भंडारा में बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। यहां थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर दल बल के साथ मुस्तैद हैं।