जमशेदपुर। रविवार को गोराई – तेली – कुल्हू समाज कल्याण केंद्रीय समिति जमशेदपुर – झारखंड का वार्षिक पारिवारिक सम्मेलन सह वनभोज सिदगोडा बिरसा मुंडा टाउन हॉल मैदान में संपन्न हुआ। यहां मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय शामिल हुए। विधायक सरयू राय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं, इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने भी शिरकत की।
यहां झारखंड, उड़ीसा, बंगाल और बिहार के गोराई – तेली – कुल्हू समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान समाज की एकता और भाईचारा स्थापित करने पर जोर दिया गया। इस बीच महिलाओं और बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया। वनभोज में शामिल लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था थी।
इस दौरान समाज के लोगों ने सांसद विद्युतवरण महतो तथा विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर में एक भवन निर्माण कराने की मांग रखी। इस अवसर पर समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दयाल गोराई, महासचिव राजू गोराई, कोषाध्यक्ष संतोष गोराई, मीडिया प्रभारी करण गोराई, संदीप गोराई, महाबीर गोराई, शंकर गोराई, मालती गोराई, सुबोध चन्द्र गोराई, राधा गोराई, सुनीता गोराई, सुदेश गोराई, सुनील गोराई, दिजोराज गोराई, भागीरथ गोराई, धरनी गोराई, अंजली गोराई, भागीरथ गोराई, महेश्वर गोराई, सुखदेव गोराई, राजू गोराई, निमाई गोराई आदि सदस्य उपस्थित थे।