आदित्यपुर। कल प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देशभर में उत्सव का माहौल है। हर तरफ राम भक्तों में हर्ष देखा जा रहा है। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। जगह- जगह तोरण द्वार और विद्युत सज्ज़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राम नाम के धुन से मंदिर गुंजायमान हो रही हैं।
सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 29 में भी राम भक्ति की बयार बह रही है। यहां रविवार को महावीर नगर पंचमुखी हनुमान मंदिर में जहां सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस बीच दिवंगत पूर्व पार्षद राजमणि देवी की पुत्रवधू अर्चना सिंह एवं पुत्र मनमोहन सिंह ने वार्ड के लोगों के बीच पांच- पांच दीपक और तेल वितरण किया। उन्होंने लोगों से अपने – अपने घरों में दीप जलाने की अपील की। बता दें कि दिवंगत पार्षद का परिवार शुरू से ही सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता रहा है। लोग उनमें दिवंगत पार्षद की छवि देख रहे हैं। यहां सिंह दंपति ने करीब 21 हजार दीपक वितरित किया। उन्होंने आदित्यपुर वासियों एवं जिला वासियों को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी।