चांडिल। जमशेदपुर के गोलमुरी उत्कल समाज के सौजन्य से संचालित मध्य एवं उच्च विद्यालय व इंटर कॉलेज के सभी अध्यापक, अध्यापिका, समाज के सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं स्थानीय सदस्यों ने मिलकर वनभोज का कार्यक्रम किया। सरायकेला – खरसावां जिले के चांडिल के डोबो स्थित सातनाला डैम वनभोज आयोजित किया गया था। जहां उत्कल समाज के अध्यक्ष अनंत नारायण पाढ़ी, महासचिवप्रदीप कुमार जेना आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। वनभोज के दौरान विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, बच्चों में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता कराया गया। वहीं, विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वनभोज में शामिल लोगों ने सातनाला के मनोरम दृश्य को निहारा और प्रकृति की गोद में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया।